एक ही कैंप में कई विशेषज्ञ डॉक्टर, बिग फोर्ड हॉस्पिटल पहुंचे सैकड़ों मरीज
मोतिहारी के देवराहा बाबा चौक स्थित बिग फोर्ड हॉस्पिटल में रविवार को मेडिकल कैंप लगाया गया। कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और स्त्री रोग समेत कई विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय सलाह दी।


मोतिहारी: मोतिहारी शहर के देवराहा बाबा चौक स्थित बिग फोर्ड हॉस्पिटल में रविवार को मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस दौरान सैकड़ों मरीजों की जांच एवं इलाज किया गया और उन्हें बीमारी के अनुसार उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई।
कई विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर रहे मौजूद
मेडिकल कैंप में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी एवं स्त्री रोग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। डॉक्टरों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक जांच कराने के साथ-साथ आगे के उपचार को लेकर उचित सलाह भी दी। वही कैंप में डॉ. अभिषेक झा, डॉ. दीक्षा आनंद, डॉ. शशांक, डॉ. तबरेज जमाल एवं डॉ. M,N अंसारी समेत अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर बीमारी की पहचान करने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार कराने के प्रति जागरूक किया।
नियमित जांच कराने की दी सलाह
बिग फोर्ड हॉस्पिटल की ओर से लगातार इस तरह के स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकें। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यहां विभिन्न चिकित्सा विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो
(मोतिहारी से प्रतिक सिंह की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर पर दर्ज कराई FIR

‘राष्ट्रीय सम्मान का अपमान’ का आरोप, सहरसा में कांग्रेस के खिलाफ BJP का बड़ा प्रदर्शन







