स्वच्छ वायु दिवस पर NTPC कहलगांव में पौधारोपण; स्वच्छ-हरित भविष्य का लिया संकल्प
स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर भागलपुर के कहलगांव स्थित NTPC में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


भागलपुर: स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित एनटीपीसी में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में 50 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में BSPCB पटना के RO एस.एन. ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं एनटीपीसी कहलगांव के परियोजना प्रमुख रविंद्र शर्मासहित एनटीपीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
स्वच्छ हवा और हरित पर्यावरण का दिया संदेश
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ वायु और हरित पर्यावरण के महत्व पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी और भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के बीच स्वच्छ हवा और हरित वातावरण को बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण भी महत्वपूर्ण है।
सतत विकास की दिशा में NTPC की पहल
NTPC कहलगांव के पीआरओ सह नैगम संचार प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत ने कहा कि यह पहल सतत विकास और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में एनटीपीसी कहलगांव के प्रयासों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित वातावरण को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह की गतिविधियां आगे भी जारी रहनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की और स्वच्छ वायु तथा हरित पर्यावरण के लिए लगातार प्रयास करने का संदेश दिया।
(अतीश दीपंकर की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मरीन ड्राइव में चलती बाइक पर किसिंग और स्टंट करने का चुकाना पड़ा हर्जाना! देखिए पुलिस ने क्या किया?

आधे घंटे की बारिश में डूबा मोतिहारी, धर्म समाज रोड पर जलजमाव; उसी वक़्त गुज़र रहे थे DM साहब







