65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर पर दर्ज कराई FIR
गया में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद थाने पहुंच गया है। महिला डायरेक्टर ने 65 लाख रुपये निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान का दावा किया है, जबकि दूसरे पक्ष ने आरोपों को खारिज कर फॉरेंसिक जांच की मांग की है।


गया: रामपुर थाना क्षेत्र में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद सामने आया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से मुकरने, कंपनी में हिस्सेदारी से इनकार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2014 से पार्टनरशिप, 65 लाख निवेश करने का दावा
नगमा के मुताबिक, वर्ष 2014 में दोनों के बीच कारोबारी पार्टनरशिप शुरू हुई थी। उनका दावा है कि कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है और उन्होंने कारोबार के लिए अपने परिवार व रिश्तेदारों से पैसे जुटाकर करीब 65 लाख रुपये लगाए थे। उन्होंने 2020 के एग्रीमेंट, MOU, कंपनी दस्तावेज, वाट्सऐप चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया है। आरोप है कि 2022 के वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी।
CCTV से लेकर WhatsApp चैट तक की जांच अहम
वहीं, इकबाल हुसैन ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि महिला ने कंपनी में कोई बड़ी रकम नहीं लगाई, बल्कि उन्होंने और उनके परिवार ने उनसे कई बार कर्ज लिया। उन्होंने हस्ताक्षरित दस्तावेज और गवाह होने का दावा करते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की है। 10 अगस्त की घटना के आरोपों को भी उन्होंने नकारते हुए कार्यालय की CCTV फुटेज सुरक्षित होने की बात कही। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी। किस पक्ष का दावा सही है और वास्तविक वित्तीय लेन-देन कितना हुआ था, इसका निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘राष्ट्रीय सम्मान का अपमान’ का आरोप, सहरसा में कांग्रेस के खिलाफ BJP का बड़ा प्रदर्शन

Income Tax-GST अफसर बनकर कारोबारी को लूटा, 40.50 लाख लूट में 3 गिरफ्तार







