बिहार से आकर हजारीबाग में दरिंदगी!, आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप में दो अरेस्ट
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला से कथित दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने बिहार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक आदिवासी महिला के साथ कथित दुष्कर्म और बेरहमी से मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद दोनों आरोपियों को धर दबोचा और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बिहार से आकर सिरसी में रह रहे थे दोनों आरोपी
पुलिस के अनुसार इस सनसनीखेज मामले में कटकमदाग थाने में कांड संख्या 159/26 के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय विकास राय उर्फ विकास कुमार राय (निवासी पलासी, अररिया, बिहार) और 23 वर्षीय रुदल ऋषि (निवासी रुपौली, पूर्णिया, बिहार) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी वर्तमान समय में कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी इलाके में रहकर मजदूरी या अन्य काम कर रहे थे।
बेरहमी से पीटा, पैर में आई गंभीर चोटें
पीड़िता के परिजनों ने रो-रोकर आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपियों ने न सिर्फ महिला की अस्मत पर हाथ डाला, बल्कि उसके साथ जानवरों की तरह मारपीट भी की। दरिंदों के हमले में महिला के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसका पूरा शरीर लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में पीड़िता को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने अस्पताल की लचर व्यवस्था और सही ढंग से इलाज न मिलने पर भी गहरी नाराजगी जाहिर की है।
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कसेगा कानूनी शिकंजा
पुलिस ने मामले की नजाकत को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि महिला का चिकित्सीय परीक्षण पूरा हो चुका है और अब लैब व डॉक्टरों की फाइनल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि मेडिकल रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट तैयार की जाएगी, ताकि दोनों दरिंदों को अदालत से सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों के मुद्दे पर आर-पार के मूड में BJP!, 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सभी 24 जिलों में DC-SP दफ्तरों का घेराव

कॉल करते ही 8 मिनट में पहुंचेगी पुलिस!, जमशेदपुर में डायल 112 का कमाल, अगस्त में निपटाईं 1746 शिकायतें







