शिक्षा व्यवस्था के सुधार पर जमशेदपुर में मंथन, 6 सितंबर को 'फैक्ट फाइंडिंग सेमिनार', विधायक सरयू राय ने...
जमशेदपुर में 6 सितंबर को शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर फैक्ट फाइंडिंग सेमिनार आयोजित होगा। सरयू राय के मुताबिक कार्यक्रम में आंदोलनरत छात्र, शिक्षक और तीन विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल होंगे।

Jamshedpur : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में फैली समस्याओं और उनके हल को लेकर 6 सितंबर को जमशेदपुर में एक बड़ा 'फैक्ट फाइंडिंग सेमिनार' होने जा रहा है। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के बैनर तले होने वाले इस सेमिनार की जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए दी।
आंदोलन कर रहे छात्रों और 3 यूनिवर्सिटी के वीसी को न्योता
इस सेमिनार में रांची में हाल के दिनों में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को खास तौर पर बुलाया गया है। सरयू राय ने बताया कि छात्रों से सीधे बात करके यह समझा जाएगा कि वे किन वजहों से सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए। इसके अलावा कार्यक्रम में रांची यूनिवर्सिटी की वीसी प्रोफेसर सरोज शर्मा, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा और झारखंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह भी शिरकत करेंगे।
शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक काम कराने पर जताई चिंता
शिक्षकों की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरयू राय ने कहा कि हमारे टीचर्स पूरी तरह योग्य और अपने सब्जेक्ट में माहिर हैं, लेकिन उनसे लगातार दूसरे सरकारी काम करवाए जाते हैं। गैर-शैक्षणिक कामों में ड्यूटी लगाए जाने की वजह से शिक्षकों और छात्रों के बीच का संवाद कमजोर हो गया है, जिससे सीधे तौर पर पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
सुबह 9 बजे से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, बांटे जाएंगे सर्टिफिकेट
इस सेमिनार का पूरा शेड्यूल तय कर दिया गया है। सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन और 10 बजे से उद्घाटन सत्र होगा। इसके बाद प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर एजुकेशन के साथ-साथ युवाओं के असंतोष पर दो अलग-अलग सेशन होंगे। कार्यक्रम के आखिरी सत्र में बेहतरीन काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा और हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इसके लिए शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों को न्योता भेज दिया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों के मुद्दे पर आर-पार के मूड में BJP!, 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सभी 24 जिलों में DC-SP दफ्तरों का घेराव

कॉल करते ही 8 मिनट में पहुंचेगी पुलिस!, जमशेदपुर में डायल 112 का कमाल, अगस्त में निपटाईं 1746 शिकायतें







