जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन गिरफ्तार
जमशेदपुर गुड़ाबांदा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


जमशेदपुर गुड़ाबांदा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरी की गई 17 मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर शहर के अलावा दूसरे जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि ज्वालकट्टा स्थित हरिकीर्तन मंडप और मिलनवीथी हाई स्कूल के पास कुछ युवक चोरी की बाइक के साथ मौजूद हैं।
तीन बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़े गए
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान तीन युवकों को तीन वाहनों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग इलाकों से बाइक और स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की।
इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभाष महाली, जयप्रकाश महाली उर्फ प्रकाश और सचिन महाली के रूप में हुई है। तीनों गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के चशोल हवेली डुगरीगोड़ा गांव के रहने वाले बताए गए हैं।
आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक Apple iPhone, एक Redmi और एक Poco स्मार्टफोन भी बरामद किया है।
बरामद वाहनों में ज्यादातर Hero Splendor Plus बाइक हैं। इसके अलावा Passion Pro और Honda Shine भी शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर रही है। साथ ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से बरामद बाइकों का मिलान किया जा रहा है। इससे चोरी की अन्य घटनाओं में भी आरोपियों की संलिप्तता का पता चलने की संभावना है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा, छात्र उपस्थिति और APAAR ID पर डीसी ने दिए सख्त निर्देश

रांची में डॉक्टर से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी!, आधी रात में दर्जनों कॉल, गोली मारने की धमकी से...







