करंट की चपेट में आने से 12 साल के शिवांश की मौत, घर के लोहे के दरवाजे में उतरा था करंट
कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के बेहरवाटांड़ में शुक्रवार दोपहर करंट लगने से 12 वर्षीय किशोर शिवांश कुमार की मौत हो गई।


Koderma: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के बेहरवाटांड़ में शुक्रवार दोपहर करंट लगने से 12 वर्षीय किशोर शिवांश कुमार की मौत हो गई। वह रोशन साव का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जितेंद्र कुमार दोपहर में दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शिवांश को घर के लोहे के दरवाजे के पास अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसकी बहन उसे उठाने की कोशिश कर रही थी। पास पहुंचने पर पता चला कि लोहे के दरवाजे में करंट उतर गया था, जिसकी चपेट में शिवांश आ गया।
ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजे से अलग किया
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे। ग्रामीणों की मदद से शिवांश को किसी तरह लोहे के दरवाजे से अलग किया गया और तत्काल सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता मजदूरी करने गए थे बिहार
बताया गया कि शिवांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता रोशन साव और मां मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। घटना के समय पिता मजदूरी के सिलसिले में बिहार के रजौली गए हुए थे। घर पर शिवांश अपनी मां और छह बहनों के साथ था।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा, छात्र उपस्थिति और APAAR ID पर डीसी ने दिए सख्त निर्देश

रांची में डॉक्टर से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी!, आधी रात में दर्जनों कॉल, गोली मारने की धमकी से...







