महागामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो युवक गिरफ्तार ; देशी कट्टा और 2 कारतूस बरामद
गोड्डा के महागामा में पुलिस ने भांजपुर गांव के पास दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया।

Godda: महागामा थाना पुलिस ने देर रात विशेष छापेमारी और गश्ती अभियान के दौरान दो युवकों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक भांजपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस को देखते ही भागने लगे दोनों युवक
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त की रात फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और विभिन्न वारंटों के निष्पादन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 1 सितंबर की रात करीब 12:40 बजे पुलिस टीम भांजपुर गांव स्थित एक पुल के पास पहुंची।
पुलिस ने वहां दो संदिग्ध युवकों को बैठे देखा। पुलिस टीम को देखते ही दोनों भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी में मिला देशी कट्टा और कारतूस
पकड़े गए युवकों की पहचान मिथुन कुमार और दर्शन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने विधिवत तलाशी ली तो मिथुन कुमार के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं दर्शन कुमार के कब्जे से भी एक जिंदा कारतूस मिला।
पुलिस ने दोनों से हथियार और कारतूस रखने से संबंधित लाइसेंस या अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने हथियार और दोनों कारतूस को जब्त कर सील कर दिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
मामले में महागामा थाना कांड संख्या 159/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार मिथुन कुमार की उम्र करीब 19 साल है और वह भांजपुर का रहने वाला है। वहीं दर्शन कुमार की उम्र करीब 20 साल है और वह भी भांजपुर का निवासी है।
छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
कार्रवाई में महागामा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो, थाना प्रभारी अभिनव आनंद, पुलिस अवर निरीक्षक योगेश्वर उरांव, सहायक अवर निरीक्षक बालेश्वर मरांडी, निर्मल कुमार पांडेय और महागामा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







