JPSC-JSSC भर्ती घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, रक्षाबंधन की छुट्टी पर घर आए ASO समीर को मिठाई दुकान से दबोचा!
टीम ने बेंगाबाद चौक स्थित एक मिठाई की दुकान पर अचानक छापेमारी कर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) समीर उर्फ शालू को धर दबोचा। इस औचक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

JPSC Scam Arrest: झारखंड में बहुचर्चित JPSC और JSSC भर्ती घोटाले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। गुरुवार देर रात CID की एक विशेष टीम ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में स्थानीय पुलिस की मदद से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने बेंगाबाद चौक स्थित एक मिठाई की दुकान पर अचानक छापेमारी कर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) समीर उर्फ शालू को धर दबोचा। इस औचक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
रक्षाबंधन की छुट्टी लेकर रांची से घर आया था समीर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ASO समीर रांची से रक्षाबंधन की छुट्टी लेकर अपने घर बेंगाबाद आया हुआ था। गुरुवार की रात वह अपने परिवार के साथ बेंगाबाद चौक स्थित अपनी मिठाई की दुकान पर ही मौजूद था। इसी दौरान रांची से पहुंची सीआईडी की टीम ने बेंगाबाद पुलिस को साथ लिया और दुकान पर दबिश दे दी। पुलिस ने बिना कोई मौका दिए समीर को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ सीधे रांची ले गई।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार, इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म
CID की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद बेंगाबाद और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, जांच एजेंसी या पुलिस की तरफ से फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है कि समीर को भर्ती घोटाले के किस विशिष्ट मामले या जांच के किस बिंदु के आधार पर हिरासत में लिया गया है। माना जा रहा है कि घोटाले के मास्टरमाइंड्स और सिंडिकेट से जुड़े नेटवर्क को खंगालने की दिशा में समीर से होने वाली पूछताछ जांच एजेंसी के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC-JSSC Protest : छात्रों के आंदोलन में राजनीतिक दलों की एंट्री?, प्रदर्शन में तोड़फोड़ करने वालों की लिस्ट तैयार, जल्द होगी गिरफ्तारी

20 लाख की रंगदारी, फिर आया दूसरा कॉल..., कहा- तुम्हारे लिए शूटर निकल चुका है







