20 लाख की रंगदारी, फिर आया दूसरा कॉल..., कहा- तुम्हारे लिए शूटर निकल चुका है
मामला अगले दिन और गंभीर हो गया। 24 अगस्त को फिर फोन आया। इस बार कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि उनकी हत्या के लिए शूटर रवाना हो चुका है और अब उन्हें कोई नहीं बचा सकता।

Ranchi: राजधानी में एक सरकारी अधिकारी को लगातार दो दिनों तक धमकी भरे फोन आने से हड़कंप मच गया है। बड़गाईं अंचल कार्यालय में सहायक प्रशासी पदाधिकारी के पद पर तैनात कुमार हिमांशु से फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
कुमार हिमांशु के मुताबिक, 23 अगस्त को वह ऑफिस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर में उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने पहले उनसे कुछ जानकारी ली और फिर 20 लाख रुपये की मांग कर दी। इसके साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
अगले दिन फिर फोन, कहा- शूटर रवाना हो चुका है
मामला अगले दिन और गंभीर हो गया, जब रंगदारी के लिए 24 अगस्त को फिर फोन आया। इस बार कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि उनकी हत्या के लिए शूटर रवाना हो चुका है और अब उन्हें कोई नहीं बचा सकता।
लगातार मिल रही धमकियों के बाद कुमार हिमांशु ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। अधिकारी ने अपनी शिकायत में परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से जल्द सुरक्षा देने की मांग की है।
नंबर सर्विलांस पर, आरोपी की तलाश शुरू
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस नंबर से कॉल किया गया, उसे सर्विलांस पर रखा गया है। कॉल डिटेल और दूसरे तकनीकी सबूतों के जरिए फोन करने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ड्यूटी से लौटे, कमरे में गए और फिर..., झारखंड पुलिस के DSP की हार्ट अटैक से अचानक मौत!

JPSC-JSSC Protest : छात्रों के आंदोलन में राजनीतिक दलों की एंट्री?, प्रदर्शन में तोड़फोड़ करने वालों की लिस्ट तैयार, जल्द होगी गिरफ्तारी







