Bharat Tiwari Encounter Case : देर रात भरत तिवारी के घर पहुंचे भोजपुर SP, परिजनों पर दर्ज केस वापस
परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने पहले ही उच्च स्तरीय न्यायिक जांच का आदेश दे दिया है.

Bharat Tiwari Encounter Case : भागलपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है. जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलौटी गांव में 17 जून को हुए एनकाउंटर की घटना पूरे राज्य में आग की तरह फैली थी. जिसके बाद विभिन्न दलों के नेताओं का भरत तिवारी के परिजनों से मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. बीती रात भोजपुर एसपी मिसटर राज भी भरत के परिजनों से मिलने पहुंचे. इस दौरान उनकी भरत के माता-पिता, भाई और भाभी से करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई.
निहत्थे भरत पर चलाई गोली
पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान भरत तिवारी के परिजनों का गुस्सा साफ तौर से देखने को मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने भरत के आत्मसमर्पण के बावजूद निहत्थे हालत में उसपर गोली चलाई गई. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाने के बदले थाने ले जाया गया.
दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
भरत तिवारी की मां हर मिलने वाले नेताओं और अधिकारियों से एक ही मांग कर रही हैं कि दोषी पुलिस कर्मियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और भरत को न्याय मिले. ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि कानून के रखवालों ने खुद कानून हाथ में लिया है, इसलिए उन पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए. एसपी ने मां की बातों को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना और उन्हें उचित कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया.
भरत तिवारी के परिजनों पर दर्ज केस वापस
परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने पहले ही उच्च स्तरीय न्यायिक जांच का आदेश दे दिया है. उन्होंने परिवार से अपील की कि वे इस जांच प्रक्रिया में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें ताकि सच सामने आ सके. राहत की बात यह रही कि एसपी ने परिजनों को सूचित किया कि उनके ऊपर थाने में जो मुकदमा दर्ज किया गया था, उसे प्रशासन ने वापस ले लिया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भाई को न्याय दिलाने की जंग के साथ शिक्षा का नया संकल्प, रोशन आनंद का ऐलान- "ज्ञान बिंदू की खुलेगी नई शाखा"

Jehanabad News : बालू माफियाओं पर खेत से मिट्टी चोरी का आरोप, तटबंध कटने से बढ़ा खतरा







