ATM में फंसा कार्ड... मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल! 5 मिनट में खाते से उड़ गए ₹50,000
एक छोटी-सी गलती और कुछ ही मिनटों में बैंक खाते से बड़ी रकम गायब हो गई। मुजफ्फरपुर की यह घटना हर ATM इस्तेमाल करने वाले के लिए बड़ा सबक बन सकती है।


Muzaffarpur: बदलती टेक्नोलॉजी के इस दौर में साइबर फ्रॉड करने वालों के तरीके भी बदल रहे हैं। मुजफ्फरपुर में साइबर ठाकुर ने ठगी का एक ऐसा तरीका अपनाया जिसे हर एटीएम उपयोगकर्ता के लिए खतरे की घंटी बजती है। मामला तब का है जब एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड ATM में फस गया। मदद की तलाश में उसने ATM के दीवार पर लिखा हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। ATM का हेल्पलाइन नंबर समझ कर उसने कॉल किया ताकि मदद मिल सके लेकिन कुछ ही मिनट में उसका अकाउंट खाली होने लगा।
हेल्पलाइन नंबर निकाला ठगों की चाल!
खबरा के रहने वाले पीड़ित राम लखन कुमार बताते है कि वह गोबर शाही चौक स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इस दौरान ATM में उनका डेबिट कार्ड मशीन में ही फस गया। काफी कोशिश के बाद भी जब कार्ड नहीं निकला तो उन्होंने मदद मांगने के लिए नजर दौड़ाई।
उन्हें दीवार पर मार्कर से लिखा एक मोबाइल नंबर दिखा उन्होंने उसे बैंक का हेल्पलाइन नंबर समझकर कॉल कर दिया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने भरोसा दिलाया कि वह उनकी मदद जरूर करेगा। उसने कुछ बटन दबाने को कहा लेकिन कार्ड फिर भी बाहर नहीं निकला। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह एटीएम ऑपरेटर भेज रहा है और पीड़ित को पास के एक बैंक के बाहर इंतजार करने के लिए कहा। राम लखन वहां पहुंच गए लेकिन कोई नहीं आया आया तो सिर्फ कुछ ऐसे मैसेज जिसे देखकर राम लखन के होश उड़ गए। खाते से 10-10 हज़ार की कई निकासी हो चुकी थी। देखते ही देखते उनके बैंक अकाउंट से कुल ₹50 हज़ार गायब हो गए।
'बैंक के पास आइए'... और शुरू हो गया असली खेल
घटना के बाद पीड़ित ने बैंक को सूचना दी और फिर सदर थाना में साइबर ठगी की प्राथमिक की दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष नवलेश कुमार ने बताया कि एटीएम और आसपास लगे CCTV कैमरा की जांच की जा रही है और पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस को आशंका है कि पीड़ित के एटीएम से निकलते ही ठग वहां पहुंचे कार्ड निकाला और उसका दुरुपयोग करके खाते से रकम निकाल ली।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में कानून-व्यवस्था पर सवाल!, चतरा में कथित अपहरण और दुष्कर्म के बाद मॉब लिंचिंग, पुलिस की मौजूदगी पर विवाद

'तेजस्वी के आसपास बैठे लोगों को गाड़ी से उतारिए'... RJD नेता के बयान से मचा सियासी भूचाल







