Bharat Tiwari Case : प्रशांत किशोर के 15 दिन वाले अल्टीमेटम के बाद बोले सम्राट चौधरी- "दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा"
पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बयान दिया. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

Patna, Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. गुरुवार को दिए बयान में उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा. उन्होंने कहा बिहार सरकार द्वारा घटना के तुरंत बाद न्यायिक आयोग का गठन किया गया था.
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सीएम ने कहा कि भरत तिवारी के साथ गलत करने वालों पर शख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि बिहार की संरचना में 'सबका साथ सबका विकास' है. लोकतंत्र में सरकार पूरी तरह जवाबदेही होती है.
"शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारी 31वें दिन होंगे निलंबित"
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- 'बिहार सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि अगर कोई अपनी शिकायत को लेकर किसी विभाग में आवेदन देता है तो पहले दिन से 10 दिन तक अगर किसी अधिकारी ने कार्रवाई नहीं को तो फिर 11वें दिन हमारे कार्यालय से उस अधिकारी को नोटिस दिया जाएगा. इसी तरह उसे 25 दिन पूरा होने के बाद 26वें दिन आखिरा बार उस अधिकारी को नोटिस जाएगा. इसके बाद भी शिकायत पर अधिकारी ने कार्रवाई नहीं तो फिर 31वें दिन अधिकारी को निलंबित करने का आदेश हमारा कार्यालय देगा. मैं जनता को इतना आश्वस्त करता हूं.'
प्रशांत किशोर का अल्टीमेटम
बुधवार यानी 24 जून को जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर भरत तिवारी के घर पहुंचे थे. उन्होंने सीएम को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि 15 दिन के अंदर यदि न्याय नहीं मिलता तो वे भरत तिवारी के परिजनों के साथ सीएम से मिलेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो सीएम आवास का घेराव भी करेंगे. उन्होंने कहा कि जो नेता घर बनाने को लेकर या पैसों की मदद करने की बात कर रहे हैं, वे न्याय दिलाने की ओर ध्यान दें. उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि पैसों की किसी भी प्रकार से दिक्कत हम (जनसुराज) नहीं होने देंगे. इसके लिए समाज में भी काफी लोग हैं जो मदद करने को तैयार हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, सरकार ने दिए 7 दिन

भाई को न्याय दिलाने की जंग के साथ शिक्षा का नया संकल्प, रोशन आनंद का ऐलान- "ज्ञान बिंदू की खुलेगी नई शाखा"







