बाइक ने ट्रक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
इक ने ट्रक को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से जख़्मी हो गई.

Naxatra News
Ranchi Desk: गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के झरी पुल के समीप बाइक ने ट्रक को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से जख़्मी हो गई. हालांकि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पायी है.
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.
बताया गया कि झरी पुल के समीप एक ट्रक पहले से खड़ा थी. जबकि विपरीत दिशा से एक तेज रफ़्तार बाइक आ रही थी. ट्रक के समीप आते ही बाइक का संतुलन बिगड़ा, और बाइक ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया. हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसे धनबाद रेफर कर दिया गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






