जयराम महतो और थाना प्रभारी की कथित अभद्र बातचीत वायरल, राजेश ठाकुर बोले- विधायक को संयम बरतना चाहिए
डुमरी विधायक जयराम महतो और धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच फोन पर कथित तौर पर हुई अभद्र बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


Bokaro: डुमरी विधायक जयराम महतो और धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच फोन पर कथित तौर पर हुई अभद्र बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हुई WhatsApp कॉल की रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।
वायरल ऑडियो में विधायक जयराम महतो द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
राजेश ठाकुर बोले- ऑडियो सुनने के बाद ही देंगे स्पष्ट प्रतिक्रिया
मामले को लेकर बोकारो पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि ऑडियो या वीडियो देखने-सुनने के बाद ही इस पर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी जा सकती है।
राजेश ठाकुर ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर इस तरह के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि जयराम महतो युवा हैं और उन्हें संयम बरतना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को अपनी गंभीरता बनाए रखनी चाहिए और जनप्रतिनिधियों को भी अपने पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सिमडेगा पुलिस ने 128 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

क्या आपका भी मोबाइल हुआ था चोरी?, रांची पुलिस ने 111 लोगों को लौटाया फोन, दिया बड़ा सरप्राइज!







