वर्दी वाले भाई की कलाई पर बंधी राखी!, गिरिडीह SP ऑफिस पहुंचीं नन्ही बहनें, भावुक हुए SP डॉ. विमल
रक्षाबंधन से पहले गिरिडीह SP कार्यालय में BNS DAV स्कूल की नन्ही छात्राओं ने SP डॉ. विमल को राखी बांधी। SP ने बच्चियों को उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

Giridih: भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का महापर्व रक्षाबंधन अब बिल्कुल करीब है और इसे लेकर पूरे गिरिडीह जिले में उत्साह का माहौल है। बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज चुके हैं तथा बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए जमकर खरीदारी कर रही हैं। इसी त्योहारी उमंग के बीच मंगलवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में एक बेहद भावुक और मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब नन्ही-मुreadनी स्कूली छात्राओं ने एसपी डॉ. विमल की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे आशीर्वाद लिया।
माथे पर लगाया तिलक और उतारी आरती, भावुक दिखे एसपी
गिरिडीह स्थित BNS DAV स्कूल की नन्ही छात्राएं अपने स्कूल के प्राचार्य सचिन गर्ग और शिक्षिकाओं के साथ एसपी समाहरणालय कार्यालय पहुंची थीं। नन्ही बहनों ने पूरी परंपरा और आत्मीयता के साथ एसपी डॉ. विमल के माथे पर चंदन-तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर सुंदर राखी बांधी। नन्ही बच्चियों के इस निश्छल और पावन स्नेह को देखकर पुलिस अधीक्षक भी काफी भावुक नजर आए और उन्होंने एक बड़े भाई की तरह बच्चियों पर अपना भरपूर दुलार और प्यार लुटाया।
एसपी ने नन्ही बहनों को दिए उपहार और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद
राखी बंधवाने के बाद SP डॉ. विमल ने सभी नन्ही छात्राओं को उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल व सुरक्षित भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस आत्मीय मिलन से पूरे पुलिस अधीक्षक कार्यालय का माहौल उत्सवमय और भावुक हो गया। स्कूल के प्राचार्य सचिन गर्ग ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक और पारंपरिक मूल्यों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सम्मान की भावना को मजबूत करना है। रक्षाबंधन से ठीक पहले खाकी और नन्हीं बहनों के बीच दिखा यह रिश्ता शहर में चर्चा और सराहना का विषय बना हुआ है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पुतला दहन को लेकर सियासी घमासान, ABVP छात्र नेताओं ने JMM कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

14 महीने बाद भी चार्जशीट नहीं, IAS अफसरों पर उठे सवाल!, झारखंड शराब घोटाले की CBI जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट में सुनवाई







