क्या आपका भी मोबाइल हुआ था चोरी?, रांची पुलिस ने 111 लोगों को लौटाया फोन, दिया बड़ा सरप्राइज!
रांची पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान 2.0 के तहत 111 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए। CEIR पोर्टल और तकनीकी टीम की मदद से कार्रवाई हुई।

रांची: गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए रांची पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान 2.0’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए 111 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
मोबाइल फोन की बरामदगी में Mobile Recovery Cell, CEIR Portal, Technical Cell और संबंधित थाना पुलिस ने मिलकर काम किया। तकनीकी विश्लेषण के जरिए मोबाइल के वर्तमान उपयोगकर्ताओं की जानकारी जुटाई गई और आवश्यक कार्रवाई के बाद मोबाइल फोन बरामद किए गए।
लंबे समय बाद मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे
बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपने के लिए मंगलवार को नवीन पुलिस केंद्र, रांची में मोबाइल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान SP (सिटी), SP (ग्रामीण) और SP (ट्रैफिक), रांची ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंपे।
लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पुतला दहन को लेकर सियासी घमासान, ABVP छात्र नेताओं ने JMM कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

14 महीने बाद भी चार्जशीट नहीं, IAS अफसरों पर उठे सवाल!, झारखंड शराब घोटाले की CBI जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट में सुनवाई







