गुजरात में फंसे पूर्वी सिंहभूम के सभी मजदूरों की हुई घर वापसी, CM हेमंत के प्रति परिजनों ने जताया आभार
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मजदूरों को सकुशल घर वापसी कराई गई.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राज्य सरकार के पहल पर गुजरात में फंसे पूर्वी सिंहभूम के बहरागोडा प्रखंड स्थित माटिहाना पंचायत के सभी 13 मजदूरों की सकुशल घर वापसी हो गई है. दरअसल आपको बता दें, सभी मजदूर कुछ पैसे कमाने और परिवार का भरन-पोषण करने के उद्देश्य से काम करने के लिए गुजरात के एक कंपनी Agilis Vitrified Private Limited में काम करने गए थे लेकिन वहां उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था और उन्हें घर भी आने नहीं दिया जा रहा है. इस संबंध में मजदूरों के परिजनों ने JMM के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से मुलाकात की और उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी दी.
सीएम और कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जता रहे ग्रामीण
कुणाल षाड़ंगी ने मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखा. जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मजदूरों को सकुशल घर वापसी कराई गई. वहीं अपने परिजनों के घर वापसी पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह: धनवार में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध पत्थर खनन का आरोप, एसडीएम जांच में मिली गड़बड़ी

Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला







