"आग्रह है सभी भाजपा के विधायक अपना फोन चालू करें.. नहीं तो हालचाल जानने खुद पहुंच जाऊंगा" : डॉ. इरफान अंसारी
राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर सभी भाजपा के विधायकों ने अपना फोन ऑफ कर रखा है और दो दिन मेन रोड स्थित एक होटल में गुजारने का निश्चय किया है. इसपर स्वास्थ्य मंत्री ने चिंता जाहिर की है.

Ranchi, Jharkhand : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा के विधायकों के प्रति अपनी चिंता जाहिर की है. राज्यसभा चुनाव के दो दिन पहले से भाजपा के सभी विधायकों को मेन रोड स्थित रेडिसन ब्लू होटल में शिफ्ट कर दिया गया था. बताया गया कि चुनाव के एक दिन पूर्व तक सभी विधायक होटल में ही रहेंगे.
स्वास्थ्य मंत्री ने चिंता जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाला. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सभी विधायक सकुशल हैं या उन्हें दवाओं की आवश्यकता है, इसे लेकर एक चिकित्सक होने के नाते चिंता होना उनका कर्तव्य है.

बता दें कि राज्यसभा की दो सीटों के लिए झारखंड में मतदान 18 जून (बृहस्पतिवार) को होना है. चुनाव को लेकर सभी एनडीए और महागठबंधन दोनों ने कमर कस ली है. दोनों ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

संथाल स्ट्राइकर्स की धमाकेदार वापसी, शीर्ष टीम को हराकर दर्ज की पहली जीत

SOTTO Jharkhand और MOHAN Foundation की पहल: अंगदान की सर्वोत्तम कार्य-पद्धतियों पर मंथन







