NEET, JPSC के बाद अब BPSC स्कैम की खुली परतें! 25 लाख में पास करने की डील
सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद मरीजों का दावा है कि उन्हें दवा के लिए बाहर भेजा गया। अब इस पूरे मामले ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं।


BPSC की असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती परीक्षा में गठित धांधलीय का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच में सेटिंग, फर्जी बायोमेट्रिक, ब्लूटूथ डिवाइस, और करोड़ों के सॉल्वर नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। ताजा कार्रवाई में जो जो ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुंबई के भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर से प्रशिक्षण ले रहे एक टेक्नीशियन का है। जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क का सबसे अहम सदस्य मान रहे हैं।
25 लाख में पास करने की डील
जांच में सामने आया है की बीएससी वीडियो के परीक्षा में एक अभ्यर्थी को पास करने के लिए ₹25 लाख की डील की गई थी। बताया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में बायोमेट्रिक सुपरवाइजर, बायोमेट्रिक कंपनी के वेंडर, जिला समन्वयक और अन्य लोगों की भी भागीदारी मानी जा रही है। EOU के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर अधिकृत बायोमेट्रिक कर्मचारियों की जगह फर्जी पहचान पत्र बनाकर दूसरे व्यक्ति को तैनात किया गया। इसके बाद होलोग्राम पर जी के अंदर आंसर की छुपा कर स्टूडेंट तक पहुंचाई गई।
खुद भी था परीक्षा का उम्मीदवार
जिस आरोपी की गिरफ्तारी हुई है उसका नाम रोशन कुमार बताया जा रहा है और वह खुद भी AEDO परीक्षा का अभ्यर्थी था। उसके परीक्षा का सेंटर मोतिहारी में था जांच में आरोप है कि उसने अपने परीक्षा केंद्र पर भी बायोमेट्रिक स्टाफ के साथ सेटिंग की थी।
जांच एजेंसी ने यह भी खुलासा किया कि गिरोह के सदस्य भागलपुर भी पहुंचे थे जहां ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षार्थियों तक उत्तर पहुंचने की कोशिश की गई। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिला है कि यह गिरोह पिछले चार-पांच वर्षों से अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित सेटिंग करके अभ्यर्थियों को पास कर रहे थे।
सिर्फ BPSC नहीं... कई परीक्षाएं जांच के दायरे में
इस जांच के कुलसी के बाद अन्य भर्ती परीक्षा भी जांच के घेरे में है। इनमें केंद्रीय चयन पर्षद की रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा, मध्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा, झारखंड CGL परीक्षा, बिहार के कुछ ऑनलाइन परीक्षा केंद्र, NEET UG- 2023, अमीन भर्ती परीक्षा शामिल है।
EOU के अनुसार इस मामले में अभी तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें परीक्षार्थी, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर, ऑपरेटर और बायोमेट्रिक कंपनी से जुड़े वेंडर शामिल।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची सिविल कोर्ट में सोमवार से शुरू होगा कामकाज

छात्र आंदोलन का 14वां दिन : 4 मंत्रियों और 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच हाई-लेवल बैठक जारी







