रांची के इटकी में फुटबॉल का जुनून!, पेनल्टी शूटआउट में छाता ब्रदर्स चैंपियन, 40 हजार कैश के साथ मिला खस्सी
रांची के इटकी में खद्दी उरांव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में छाता ब्रदर्स ने पेनल्टी शूटआउट में तेतरटोली को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 40 हजार रुपये, ट्रॉफी और खस्सी मिला।

Itki Football Tournament : रांची के ग्रामीण इलाकों में खेल का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इटकी के कूर्गी गांव में अमर ज्योति क्लब की तरफ से आयोजित 5 दिनों के 'स्व. खद्दी उरांव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट' का फाइनल मैच काफी धमाकेदार रहा। भारी प्राइज मनी और खस्सी वाले इस टूर्नामेंट में खूंटी की 'छाता ब्रदर्स' की टीम ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
पेनल्टी शूटआउट से निकला मैच का नतीजा
15-15 मिनट के इस फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। फुल टाइम तक खेल बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके बाद फैसले के लिए पेनल्टी शूटआउट कराया गया। पेनल्टी में छाता ब्रदर्स ने 1 गोल की बढ़त बनाकर बीबी फुटबॉल क्लब तेतरटोली (बेड़ो) को हरा दिया और चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
नेताओं ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
मैच से पहले मुख्य अतिथि भाजपा नेता सन्नी टोप्पो, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत और संजय गोप ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मैच की शुरुआत की। सन्नी टोप्पो ने कहा कि गांवों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही प्लेटफार्म की जरूरत है। वहीं निर्मला भगत ने कहा कि देहात में खेल की सुविधाएं और बेहतर होनी चाहिए। आजसू नेता देवशरण भगत ने तंज कसते हुए कहा कि पढ़ाई-लिखाई से नौकरी नहीं मिल रही, इसलिए खेलों में किस्मत आजमाना ज्यादा बेहतर है।
विजेता टीम को कैश और खस्सी का इनाम
मैच खत्म होने के बाद प्राइज बांटे गए। विजेता टीम 'छाता ब्रदर्स' को जिप पार्षद रीना देवी की ओर से 40 हजार रुपये कैश, एक शील्ड और एक खस्सी दिया गया। उपविजेता तेतरटोली (बेड़ो) को मुखिया रमेश महली ने 20 हजार नकद, शील्ड और खस्सी दिया। तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली हल्दीगढ़ा और कूर्गी की टीमों को 8-8 हजार रुपये, खस्सी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में सुंदर दास, सुनील कुजूर, मुकेश कुजूर और पूरी कमेटी का बड़ा योगदान रहा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मरीजों से जाना हाल, बेड से लेकर खाने तक की ली जानकारी, खूंटी DC का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण

जमशेदपुर और बंगाल पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में बचा मासूम, पश्चिम बंगाल भाग रहे किडनैपर को पुलिस ने दबोचा







