गंगा पार शुरू हुआ सफर का नया दौर! CM देंगे बड़ी सौगात
दानापुर दियारा के लोगों के लिए आज बड़ा दिन है। आठ पंचायतों को आधुनिक यात्री जहाज की सौगात मिलने जा रही है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।


दानापुर दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है। वर्षों से बेहतर आवागमन की मांग कर रहे दियारा क्षेत्र के 8 पंचायत को आज आधुनिक यात्री जहाज की सौगात मिलने वाली है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस नई परिवहन सेवा का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री की इस पहल से गंगा पार रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है।
लोकार्पण की हो चुकी है तैयारी
लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी तैयार यहां पूरी कर ली है कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि कार्यक्रम के दौरान शांति सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगभी शामिल होंगे।
फटाफट तय होगा गंगा पार का सफर
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस यात्री जहाज से यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक होगी। इससे न केवल रोजमर्रा की आवाज ही आसान होगी बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी
दानापुर से राजू राज की रिपोर्ट।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'तेजस्वी के आसपास बैठे लोगों को गाड़ी से उतारिए'... RJD नेता के बयान से मचा सियासी भूचाल

ट्रेन में लावारिस पड़ा था काला बैग, RPF ने खोला तो उड़ गए होश, अंदर निकला लाखों का 'माल'







