रांची के खेलगांव में महिला मेजर से हमलावरों ने की मारपीट, 4 माह के बच्चे को छीनकर फेंका
रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला आर्मी अधिकारी के साथ मारपीट हुई है. हमलावरों ने अधिकारी के 4 माह के बच्चे को उनसे छीनकर घर से बाहर फेंक दिया. दोनों घायल है जिसका इलाज चल रहा है.

Ranchi News: राजधानी रांची के खेलगांव में अपराधियों ने महिला मेजर के घर पर घुसकर उसके साथ मारपीट की है. इतना ही नहीं अपराधियों ने महिला मेजर के मात्र 4 माह के मासूम बच्चे को भी फेंक दिया. जिससे वह घायल हो गया है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित आर्मी एरिया (दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित करियप्पा एन्क्लेव) का है. जहां 2 अपराधी महिला मेजर रीना यादव के घर पर घुस आए और इसके बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट की और उसके 4 माह के बच्चे को उनसे जबरन छीनकर फेंक दिया.
घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है. वहीं इस मामले में महिला मेजर रीना यादव के पति मेजर अविलेश भारती ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने इस घटना को 23 जनवरी अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि दो अपराधी अचानक महिला अधिकारी रीना यादव के घर घुस आए और उन्होंने उनके साथ मारपीट की और उनसे जबरन 4 माह के बच्चे को छीन लिया और उसे बाहर फेंक दिया. घटना में मां और शिशु दोनों घायल हुए है. बच्चे को सिर में सूजन आया है जबकि महिला मेजर के होंठ कट गए है. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से भाग निकले. घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज चल रहा है.
एक ने पत्नी को पीछे से पकड़ा, दूसरे ने बच्चें को बाहर फेंका- मेजर पति
पति मेजर अविलेश भारती द्वारा थाने में दर्ज आवेदन के मुताबिक, पिछले 23 जनवरी की शाम करीब 7 बजे पत्नी रीना यादव 4 माह के बच्चे को इवनिंग वॉक लेकर गई थी जहां से लौटकर घर पहुंची. वह जैसे ही घर के भीतर गई. इस बीच बाहर से किसी ने मैम कहकर पुकारा. जिसके बाद संदेह होने पर जैसे ही पत्नी ने दरवाजा खोला, तभी अचानक दो हमलावरों ने हमला कर दिया.
एक हमलावर ने पत्नी को पीछे से पकड़ रखा जबकि दूसरे ने जबरन बच्चे को छीना और उसे बाहर फेंक दिया. और इसके बाद पत्नी क घसीटते हुए बैठक कक्ष में लिया और लाइट बंद करके उसके साथ मारपीट की. लेकिन वह किसी तरह घर से बाहर भाग निकलने में सफल रही. इस बीच हमलावर मौके से भाग निकले. उन्होंने बताया कि बच्चे के इलाज की वजह से 24 जनवरी को वे थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करा सकें. जिसके बाद उन्होंने 25 जनवरी को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






