रांची रेलवे स्टेशन पर टोकरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 5 सांप, दो तस्कर हिरासत में
वन्यजीवों की अवैध तस्करी और उनके शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन WILEP के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रांची पोस्ट की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।


Ranchi: वन्यजीवों की अवैध तस्करी और उनके शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन WILEP के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रांची पोस्ट की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच सांप बरामद किए गए, जिनमें दो लाल रेत बोआ यानी दोमुंहा सांप और तीन चश्माधारी नाग शामिल हैं।
प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जांच के दौरान पकड़े गए दोनों संदिग्ध
जानकारी के मुताबिक, रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर RPF की टीम नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां देखकर जवानों ने उन्हें रोक लिया और तलाशी ली।
पूछताछ में दोनों की पहचान आनंद नाथ और अर्जू के रूप में हुई। उनके पास मौजूद बांस की टोकरियों को जब खुलवाकर जांच की गई तो उसमें सांप मिले।
टोकरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 5 सांप
RPF की जांच में बांस की टोकरियों से कुल पांच सांप बरामद किए गए। इनमें 2 लाल रेत बोआ (दोमुंहा सांप) और 3 चश्माधारी नाग शामिल हैं। बरामद सांपों को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
जंगल से पकड़कर सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए ले जाने का दावा
पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने बताया कि इन सांपों को जंगल से पकड़ा गया था। उनका कहना था कि सांपों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर पैसे कमाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
RPF टीम ने मामले में आवश्यक कानूनी और विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। वन्यजीवों के संरक्षण और अवैध शोषण के खिलाफ अभियान के तहत मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विधानसभा घेराव में उपद्रव पर FIR में किसी छात्र का नाम नहीं, रांची SSP ने कहा...

रांची की सड़कों पर अब दौड़ेंगी 6 नई Pink Bus, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित सफर







