9वीं की छात्रा के साथ 3 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
गुमला में 9वीं की छात्रा के साथ 3 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ 2 लाख रुपए की डिमांड की और असमर्थता जताने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

Gumla / Jharkhand (Report By- Dipak Bhaskar): गुमला जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. जहां कुछ दरिंदों ने एक छात्रा के साथ जोर-जबरदस्ती और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी घिनौनी हरकतों का वीडियो भी बना लिया और उसके जरिए छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए उससे 2 लाख रुपए की डिमांड की. जब छात्रा ने इसमें असमर्थता जताई तो उन दरिंदों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा मामला गुमला थाना इलाके का हैं जहां 9वीं कक्षा की 16 साल की एक छात्रा के साथ तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया. जिसके बाद उस वीडियो के जरिए वे उसे ब्लैकमेल करते हुए 2 लाख की डिमांड करने लगे. जब छात्रा ने पैसे नहीं दे पाने की बात कही तो उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. जिसके बाद परिजनों को इस पूरे मामले की जानकारी मिली.
मामले में पीड़िता के परिजनों ने गुमला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और इसपर सख्त कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है फरवरी 2026 में छात्रा एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी जहां एक युवक ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया. और इस घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी. छात्रा ने डर के कारण मामले की जानकारी अपने परिजनों को भी नहीं दी. लेकिन इसके बाद 7 मार्च 2026 को जब छात्र परीक्षा देने स्कूल गई. इस बीच युवक ने उसे फिर से धमकी दी और उसे अपने बाइक में बैठाकर उसे नदीं किनारे लिया. जहां पहले से उसके 2 अन्य दोस्त मौजूद थे.
इसके बाद तीनों ने दरिंदों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. छात्रा के मुताबिक, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था साथ ही 2,00000 रुपए की डिमांड भी कर रहा था. जिसपर पीड़िता ने असमर्थता जताई और इसके बाद स्कूल जाना भी बंद कर दिया. इस दौरान आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. और इसके बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई.
हालांकि, पहले तो परिवार के लोगों ने आपसी समझौता के साथ मामले का निपटारा कराने का प्रयास किया लेकिन लेकिन बात नहीं बनी. जिसके बाद वे थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई. इधर, इस पूरे मामले में जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपियों में दो नाबालिग और एक बालिग हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल







