'बच्चा हुआ तो शादी से कर दिया इनकार!', सिमडेगा में युवती से छल करने वाला संजीत डुंगडुंग गिरफ्तार
बच्चा पैदा होने के बाद जब पीड़िता ने सामाजिक और कानूनी तौर पर विवाह का दबाव बनाया, तो आरोपी संजीत डुंगडुंग अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

Simdega: सिमडेगा जिला महिला थाना पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर एक युवती का लंबे समय तक यौन शोषण करने और बाद में शादी से मुकरने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पाकरटांड़ थाना क्षेत्र निवासी संजीत डुंगडुंग के रूप में हुई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
DSP हेडक्वार्टर रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
सिमडेगा के DSP हेडक्वार्टर रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता आयोजित कर मामले का आधिकारिक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने महिला थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी संजीत डुंगडुंग के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का पक्का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।
बच्चे के जन्म के बाद शादी करने से किया इनकार
पीड़िता के अनुसार, शादी के झूठे वादे और यौन शोषण के चलते वह गर्भवती हो गई और उसने संजीत के बच्चे को जन्म दिया। बच्चा पैदा होने के बाद जब पीड़िता ने सामाजिक और कानूनी तौर पर विवाह का दबाव बनाया, तो आरोपी संजीत डुंगडुंग अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे
पीड़िता की लिखित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर नामजद आरोपी संजीत डुंगडुंग को पाकरटांड़ थाना क्षेत्र से धर दबोचा। पुलिस ने आवश्यक चिकित्सीय और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









