डोरंडा में ट्रैफिक सिपाही पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
रांची के डोरंडा स्थित गोरखा चौक पर तेज रफ्तार बाइक रोकने और चालान की कार्रवाई से नाराज युवकों ने ट्रैफिक सिपाही से मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ranchi News : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित गोरखा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे एक सिपाही के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा धक्का-मुक्की और बेरहमी से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक को चेकिंग के लिए रोकने और जुर्माना लगाने की बात पर आक्रोशित होकर आरोपियों ने सिपाही की वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें जमीन पर पटककर पीट दिया। घटना के बाद PCR VAN को आता देख दोनों आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
तेज रफ्तार में जा रहे बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका था
पीड़ित सिपाही विजय कुमार (विजय साह) ने घटना के संबंध में डोरंडा थाने में बाइक सवारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, वे गोरखा चौक स्थित ट्रैफिक पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर करीब पौने तीन बजे उन्होंने सड़क पर बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक बाइक को नियमित चेकिंग के तहत रोका और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की।
वर्दी का कॉलर पकड़ा, जबड़े पर हमला कर जमीन पर पटका
चालान काटने की बात सुनते ही बाइक सवार युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सिपाही की वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और उनके जबड़े पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर जख्मी हो गए। इतने पर भी मन नहीं भरा तो आरोपियों ने सिपाही को सड़क पर पटक दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की।
PCR वैन को देखते ही बाइक छोड़ भागे, तलाश में जुटी पुलिस
ड्यूटी पर तैनात सिपाही के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही PCR-15 की टीम तुरंत गोरखा चौक पहुंची। पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देख दोनों हमलावर डर के मारे अपनी बाइक वहीं सड़क पर छोड़कर पैदल ही मौके से भाग निकले। पुलिस टीम ने घायल सिपाही को प्राथमिक उपचार दिलाने के साथ डोरंडा थाने पहुंचाया, जहां उनके लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

खूंटी में 205 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से...

JPSC मामले में CID ने UP में TDPL का दफ्तर किया सील, 10-10 लाख में बिका था PT!







