प्रार्थना सभा में अचानक बेहोश हुईं 14 छात्राएं, आनन-फानन शिक्षकों और कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल
शेखपुरा जिले में भीषण गर्मी की वजह से एक विद्यालय में अचानक 14 छात्राएं बेहोश हो गई. जिसके बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शिक्षकों ने तुरंत सभी छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ता कराया.

Sheikhpura / Bihar (Report By- Ranjan Kumar): बिहार के शेखपुरा जिला स्थित एक विद्यालय में भीषण गर्मी के कारण प्रार्थना सभा के दौरान 14 छात्राएं अचानक बेहोश हो गई. जिससे स्कूल परिसर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शिक्षकों और कर्मियों ने आनन-फानन में सभी छात्राओं को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया.
बता दें, यह पूरा मामला जिले लोदीपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का है जहां प्रार्थना सभा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. दरअसल, विद्यालय प्रार्थना के दौरान अचानक एक के बाद एक करीब 14 छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगी. जिसके बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. शिक्षकों और कर्मियों ने सभी छात्राओं को तुरंत इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा सभी का इलाज कराया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि, विद्यालय में रोजाना की तरह प्रार्थना चल रही थी. इसी दौरान उमस भरी गर्मी के बीच कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते- कई छात्राएं जमीन पर एक-एक कर गिरते हुए अचेत हो गईं.अचानक हुई इस घटना से विद्यालय में मौजूद छात्राओं और शिक्षकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने तत्काल सभी छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा छात्राओं की जांच कर प्राथमिक उपचार शुरू किया गया. चिकित्सकों के अनुसार, सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.
अस्पताल में मौजूद छात्रा नांदनी कुमारी ने बताया कि प्रार्थना करने के दौरान अचानक कई छात्राओं को चक्कर आने लगा और कुछ ही देर में सभी बेहोश हो गईं. छात्रा ने बताया कि सुबह नाश्ते में बच्चों को मूड़ी (मुरही) दिया गया था.
इस घटना को लेकर भीषण गर्मी और कमजोरी को भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है. प्रारंभिक तौर पर भीषण गर्मी, शरीर में पानी की कमी और कमजोरी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. घटना के बाद सदर अस्पताल में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई डॉक्टरों की टीम छात्राओं के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि विद्यालय प्रशासन भी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिला टिकट

बिहार पुलिस कर सकती है खान सर को गिरफ्तार: आर्म्स एक्ट और अटेंप्ट टू मर्डर के तहत FIR दर्ज







