'5000 में 1 नाइट...', WhatsApp पर तस्वीरें भेजकर होती थी डील, रांची में देह व्यापार का पर्दाफाश, बंगाल से बुलाई जाती थीं लड़कियां
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के मैनेजर उज्ज्वल मंडल से वहां ठहरे लोगों का ब्योरा मांगा और फिर कमरा संख्या 202, 203, 204, 205 और 206 की सघन तलाशी ली।

Ranchi Sex Racket: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी रोड स्थित अहीरटोली के होटल सनराइज रेसीडेंसी में चल रहे देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से 5 युवतियों और 3 ग्राहकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक, मैनेजर और दलाल समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।
कमरा नंबर 202 से 206 तक पुलिस की रेड
कोतवाली थाना पुलिस को होटल में Sex Racket के धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार भोर में दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की मौजूदगी में होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के मैनेजर उज्ज्वल मंडल से वहां ठहरे लोगों का ब्योरा मांगा और फिर कमरा संख्या 202, 203, 204, 205 और 206 की सघन तलाशी ली।
हजारीबाग का युवक गिरफ्तार
कमरों से पुलिस ने हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र (चुट्टू गांव) निवासी सुनील नायक, अमित कुमार और शुभम मंडल को पश्चिम बंगाल से बुलाई गई युवतियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में धर दबोचा। मौके से नकद और 9 मोबाइल फोन समेत कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

WhatsApp पर तस्वीरें भेजकर होती थी डील
गिरफ्तार किए गए होटल मैनेजर उज्ज्वल मंडल ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि अनैतिक व्यापार का मुख्य दलाल राजन कुमार बाहर (खासकर पश्चिम बंगाल) से युवतियों को रांची बुलाता था। इसके बाद ग्राहकों के पास WhatsApp के जरिए इन युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं।
1 रात के 5000 में होती थी डील
ग्राहक को लड़की पसंद आने पर 5 हजार रुपये में डील तय होती थी। मैनेजर ने यह भी कबूला कि यह पूरा काला धंधा होटल के मालिक अभय कुमार सिंह की जानकारी में लंबे समय से बेखौफ चल रहा था।
मालिक और दलाल की तलाश तेज, आरोपी भेजे गए जेल
कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी के लिखित बयान के आधार पर देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद होटवार जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में फरार चल रहे होटल संचालक अभय सिंह और मुख्य दलाल राजन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
इस्ट लैंड गेस्ट हाउस में भी पुलिस की दबिश
दूसरी कार्रवाई लालपुर थाना क्षेत्र के इस्ट जेल रोड स्थित इस्ट लैंड गेस्ट हाउस में हुई। पुलिस ने शुक्रवार तड़के छापेमारी कर तीन युवतियों के अलावा गेस्ट हाउस संचालक सौरव नायक और हर्ष राज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यहां भी पश्चिम बंगाल से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराए जाने की बात सामने आई है।
13 दिन के लिए 50 हजार, 15 दिन का 60 हजार रुपये देने का दावा
पुलिस पूछताछ में युवतियों ने कथित तौर पर बताया कि राजन इस पूरे रैकेट को संचालित करता था। आरोप है कि वह ग्राहकों से सौदा तय करने के बाद ड्राइवरों के माध्यम से युवतियों को गेस्ट हाउस तक भेजता था।
पुलिस के अनुसार, युवतियों को 13 दिन के लिए 50 हजार रुपये या 15 दिन के लिए 60 हजार रुपये नकद दिए जाने की बात सामने आई है। रांची में उनके ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था गेस्ट हाउस संचालक सौरव नायक द्वारा किए जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।
मुख्य सरगना राजन की तलाश तेज
पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले में राजन की भूमिका मुख्य सरगना के तौर पर सामने आई है। उसके खिलाफ लालपुर थाने में पहले भी मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
फिलहाल पुलिस राजन की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान!, "माफिया के भरोसे नहीं छोड़ेंगे युवाओं का भविष्य, सुधारेंगे परीक्षा व्यवस्था"

चाईबासा के राणी सती मंदिर में चोरी, शटर और गेट का ताला तोड़ दानपेटी ले उड़े चोर ; CCTV में कैद हुई वारदात







