बोकारो में फिर बड़ा हादसा!, भरभराकर गिरी BSL आवास की पानी टंकी, बाल-बाल बची लोगों की जान
बोकारो स्टील सिटी के आवासीय ब्लॉकों में पानी की टंकी गिरने की घटनाएं अब आए दिन की बात होती जा रही हैं।


Bokaro: बोकारो में फिर बड़ा हादसा!, भरभराकर गिरी BSL आवास की पानी टंकी, बाल-बाल बची लोगों की जान
बोकारो स्टील सिटी के आवासीय ब्लॉकों में पानी की टंकी गिरने की घटनाएं अब आए दिन की बात होती जा रही हैं। शुक्रवार देर शाम सेक्टर-12 E में एक बार फिर ऐसा ही बड़ा हादसा देखने को मिला। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन जिस तरह पानी की टंकी अचानक भरभराकर नीचे गिरी, उससे आसपास मौजूद लोगों की जान बाल-बाल बच गई।
सीढ़ी क्षतिग्रस्त, ऊपरी तल्ले के लोग अपने ही घरों में हुए कैद
यह हादसा सेक्टर-12 E स्थित आवास संख्या 1285 से 1290 वाले ब्लॉक में हुआ, जहां बनी पानी की टंकी अचानक तेज आवाज के साथ सीढ़ी पर जा गिरी। टंकी का वजन और प्रभाव इतना तेज था कि पूरी सीढ़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते ऊपरी तल्ले पर रहने वाले लोग अपने ही आवासों में फंसकर रह गए और नीचे उतरने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। घटना के काफी देर बाद तक भी BSL प्रबंधन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद स्थानीय निवासियों और रिटायर्ड कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा।
मरम्मत के नाम पर सिर्फ हुआ रंग-रोगन
आवासों में रहने वाले रिटायर्ड BSL कर्मियों ने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बोकारो स्टील प्रबंधन की ओर से आवासों के मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस पानी की टंकी के गिरने से आज हादसा हुआ है, उसकी मरम्मत साल 2022 में ही कराई गई थी। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों ने मरम्मत के नाम पर सिर्फ ऊपर से पेंट-पुट्टी करके काम पूरा दिखा दिया और टंकी की वास्तविक जर्जर स्थिति को नजरअंदाज कर दिया।
तत्काल मरम्मत की उठी मांग
हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने BSL प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निवासियों ने मांग की है कि पूरे आवासीय ब्लॉक की तुरंत प्रभाव से सुरक्षा जांच (Safety Audit) कराई जाए। इसके साथ ही जितने भी जर्जर पानी की टंकियां और खतरनाक हो चुकी सीढ़ियां हैं, उनकी तत्काल नई और मजबूत मरम्मत कराई जाए ताकि भविष्य में किसी निर्दोष की जान जाने से रोकी जा सके।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची के वार्ड 49 में शान से लहराया तिरंगा, पार्षद जमीला खातून ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

'अब बदल रहा है गिरिडीह!', ध्वजारोहण के बाद बोले मंत्री सोनू, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित







