लगातार बारिश में धराशायी हुई शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा
झारखंड के चान्हो प्रखंड के सिलागाई में लगातार बारिश के बीच शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा धराशायी हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच और सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापना की मांग की।

Chaibasa: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के बीच चान्हो प्रखंड के सिलागाई से दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थापित शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा अचानक धराशायी हो गई। प्रतिमा गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में मायूसी छा गई।
बारिश के कारण जमीन कमजोर होने की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रतिमा के आसपास की जमीन कमजोर हो गई थी। इसी वजह से प्रतिमा के गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रतिमा के धराशायी होने की वास्तविक वजह क्या है, इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
प्रतिमा के गिरने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि शहीद वीर बुधु भगत की स्मृति से जुड़ा यह स्थल उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
ग्रामीणों ने की सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापना की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मामले का संज्ञान लेने और शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा को सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक दोबारा स्थापित कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि वीर बुधु भगत क्षेत्र के गौरव हैं और उनकी प्रतिमा की जल्द से जल्द पुनर्स्थापना होनी चाहिए। साथ ही प्रतिमा स्थल की स्थिति की भी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"गोली मारी, फिर भट्ठी में जलाया...", रांची में डायन-बिसाही मामले में आरोपी निरंजन अहीर को नहीं मिली राहत

मोरहाबादी में सुरक्षा कड़ी!, ड्रोन उड़ाया तो खैर नहीं, जानिए स्वतंत्रता दिवस परेड का पूरा शेड्यूल







