
120 बहादुर: रेजांग ला के अमर शौर्य को समर्पित सिनेमा का सशक्त दस्तावेज
120 बहादुर 1962 के रेज़ांग ला युद्ध में 120 भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस को बेहद सधे और संवेदनशील अंदाज़ में पेश करती है. मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व, अहिर सैनिकों की वीरता और कठोर परिस्थितियों में लड़ी गई आखिरी लड़ाई को फिल्म तकनीकी कुशलता और गहराई से जीवंत करती है.



















