
संसद में गरमाया ‘वंदे मातरम’ विवाद, मोदी बनाम विपक्ष.. तीखी बहस
वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर लोकसभा में शुरू हुई बहस राजनीतिक टकराव में बदल गई. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर मुस्लिम लीग के दबाव में झुकने और गीत के मूल रूप से छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जबकि विपक्ष ने इसे देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया.













