गुमला में PLFI उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन, भनक लगते ही फरार हुए उग्रवादी
गुमला के ओकबा जंगल में पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया. लेकिन पुलिस के आने की भनक जैसे ही उग्रवादियों को हुई वे मौके से भाग निकलें.

Jharkhand (Gumla): गुमला में पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया. दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के सिसई और बरिया के बॉर्डर इलाके स्थित ओकबा जंगल में PLFI उग्रवादी प्रवेश कर गए है. इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंची. लेकिन पुलिस को देखते ही सभी उग्रवादी वहां से भाग निकले.
हालांकि, इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यह बताया जा रहा है कि ओकबा जंगल से सटे गांवों में उग्रवादियों के घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद बसिया और सिसई थाना की पुलिस ओकबा इलाके में घुसी. लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही उग्रवादी मौके गायब हो गए. 
जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में पीएलएफआइ अंतिम सांसें गिन रहा है. कुछ उग्रवादी इन इलाकों में बचे हुए हैं, जो अब क्षेत्र में पुनः अपना दबदबा बढ़ाना चाहते हैं. इसलिए वे दस्ता बना कर ओकबा जंगल से सटे गांवों में घूम रहे हैं. ओकबा जंगल की भौगोलिक बनावट उग्रवादियों के अनुरूप है. इसलिए उग्रवादी पुनः इस क्षेत्र को अपना पनाह गृह बनाने में लगे हुए हैं. लेकिन कई वर्षों बाद ओकबा इलाके में पीएलएफआइ के भ्रमणशील होने से पुलिस अलर्ट हो गई है.
बताया जा रहा है कि जो उग्रवादी घूम रहे हैं. इसमें कुछ उग्रवादी हाल के दिनों ही जेल से बाहर निकले हैं. जबकि कुछ उग्रवादी पहले से सक्रिय थे. परंतु पुलिस की डर से छिपते रह रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, इनकी संख्या बढ़ने लगी है जिसके बाद इन लोगों ने फिर से दस्ता बना कर घूमना शुरू कर दिया है, ताकि विकास योजनाओं से लेवी वसूल सकें.
रिपोर्ट- दीपक भास्कर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






