यूपी के एक दरगाह के बाहर हिंदू युवक को रोका, गरदन दबोचकर पोंछ डाला माथे का तिलक
उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने वाला एक वाकिया सामने आया है. हिंदू युवक स्वेच्छा से अपनी मित्र के साथ बाराबंकी के देवा शरीफ दरगाह में चादर चढ़ाने जा रहा था. जिसके माथे का तिलक जबरन धोया गया. मामले पर पुलिस ने...
UP (Barabanki): उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देवा शरीफ दरगाह के पास हिंदू युवक के साथ मारपीट की गई. युवक एक मुस्लिम महिला के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाने जा रहा था. रास्ते में दरगाह के करीब उसे एक दुकानदार द्वारा रोका जाता है, उसके माथे पर लगा तिलक जबरन धो दिया गया.
देवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दरगाह परिसर के उक्त घटना का विवरण सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया. जिसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा और अभद्रता करने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है.
मुस्लिम महिला संग गया था दरगाह
पीड़ित की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के दशहराबाग वार्ड निवासी हरीश शर्मा के रूप में हुई है. वह अपनी पड़ोसी मुस्लिम महिला आयशा के साथ देवा दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंचा था. बताया जा रहा है कि जब आयशा अंदर चादर चढ़ाने गईं, तब हरीश बाहर खड़ा था. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ दुकानदारों में से एक युवक ने उसे आवाज देकर रोका और कथित तौर पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. देवा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो फुटेज को जांच में शामिल किया गया है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस सतर्क है.
Report: Ashwini Awasthi
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

UP: बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रही 6 छात्राएं एक साथ लापता, लोगों में आक्रोश

UP Crime: तकिये से घोंट दी सास की सांस, बहू और प्रेमी का काला सच आया सामने






