Ranchi सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ! पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है. कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर यह धमकी दी गई है.

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची स्थित 'सिविल कोर्ट' को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है. धमकी के बाद सिविल कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. कोर्ट परिसर को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है. कोर्ट के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है. 

मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता
जानकारी के अनुसार, सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की यह धमकी आधिकारिक ई-मेल के जरिए भेजी गई है. धमकी मिलते ही कोर्ट प्रशासन की तरफ से इसकी सूचना तुरंत रांची पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसी भी सतर्क है. पूरे कोर्ट परिसर में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है. मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है.
तमिलनाडू के एक मामले को लेकर मिली धमकी !
इधर, इस संबंध में रांची सिटी एसपी पारस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल कोर्ट के आधिकारिक ई- मेल आईडी पर मेल के जरिए धमकी दी गई है. जिसमें सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल कोर्ट परिसर की बम निरोधक दस्ते के द्वारा जांच पड़ताल कराई गई. सिटी एसपी ने बताया कि मेल में तमिलनाडु के एक मामले का जिक्र किया गया है. मेल के ओनर का वेरिफिकेशन किया जा रहा है.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

भोजपुर आरा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उपद्रवी तत्वो ने किया पथराव, कई लोग घायल






