झारखंड यूथ कांग्रेस ने किया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान!
रांची: झारखंड युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान कर दिया है। जिसकी चर्चा जोरों पर है। दरअसल युवा कांग्रेस ने जब भाजपा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ बयानबाजी की थी तो यूथ कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर आंदोलन किया था।

लेकिन जिस तरह से झारखंड कांग्रेस के मुख्यालय में यूथ कांग्रेस ऑफिस के बाहर कूड़े में फेंकी गई तस्वीर देखने को मिली। वह यही जाहिर करता है कि यूथ कांग्रेस ने किस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किया है।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर जो तस्वीर दिखी। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान को जाहिर करती है। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत राज का राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलदस्ता देते हुए तस्वीर है। जो एक मेज पर धूल फांक रही है और पोछा लगाने वाला समान वहीं पर रखा हुआ है।
कांग्रेस भवन के दूसरे तल्ले में यूथ कांग्रेस के कार्यालय के बाहर कचरे के ढेर में तस्वीर फेंका गया था।ऐसे में माना जा सकता है कि पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर कूड़े में पड़ी देखी गई है। जो जाहिर कर रही हैं कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किस तरह से अपमान किया या कराया गया है।
हालांकि जब कांग्रेस भवन में मौजूद युवा कांग्रेस के पदाधिकारी को यह जानकारी मिली कि कूड़े में राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर पड़ी है। तब आनन फानन में उन्होंने उस तस्वीर को वहां से हटाया। फिर उस तस्वीर को पूर्व अध्यक्ष के पास भेज दिया गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हमला, शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में हंगामा

चतरा पुलिस को बड़ी सफलता : पंजाब के दो तस्करों समेत चार तस्कर गिरफ्तार







