गिरिडीह कोर्ट से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से जख्मी, प्राथमिकी दर्ज
गिरिडीह में एक युवक - जो अदालत से एक मामले की सुनवाई के बाद घर लौट रहा था - पर दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू और दारू की बोतलों से हमला कर दिया. घायल व्यक्ति पहले एक मामले में जेल जा चुका है.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के तिसरी थाना इलाके के सिंघो गांव निवासी पवन कुमार यादव पर कोर्ट से लौटने के दौरान जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा के पास की बताई जा रही है.
घटना के संबंध में घायल पवन कुमार यादव ने बताया कि वह एक मामले में पूर्व में जेल जा चुका था. जेल से बाहर आने के बाद वह शुक्रवार को तारीख पर गिरिडीह कोर्ट पहुंचा था. कोर्ट से हाजिरी देकर वापस घर लौटने के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में उसे घेर लिया.
आरोप है कि हमलावरों ने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया और पवन पर चाकू से शरीर में दो जगह वार किया. इसके अलावा बीयर की बोतल से सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के दौरान शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना पचंबा थाना को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पवन को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक की शुक्रवार को गिरिडीह कोर्ट में हाजिरी थी. कोर्ट से लौटने के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया.
उन्होंने बताया कि घायल द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस







