चिराग पासवान पर लिखिए निबंध, जीतिए ₹1 लाख! पूर्वी चंपारण के युवाओं के लिए बड़ा मौका
पूर्वी चंपारण के 15 से 25 वर्ष के युवाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता शुरू की गई है। “बिहार की राजनीति और चिराग पासवान” विषय पर 1500-2000 शब्दों का निबंध लिखकर युवा ₹1 लाख तक का पुरस्कार जीत सकते हैं।


पूर्वी चंपारण: बिहार की राजनीति और चिराग पासवान को लेकर युवाओं की सोच और नजरिए को सामने लाने के लिए जिला लोजपा (रामविलास) की ओर से निबंध प्रतियोगिता की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता की जानकारी सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी गई। प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण के 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे। निबंध का विषय “बिहार की राजनीति और चिराग पासवान” रखा गया है। प्रतिभागी 1500 से 2000 शब्दों में हिंदी, उर्दू या अंग्रेजी में अपना निबंध लिख सकेंगे।
प्रतिभागियों को अपना निबंध 26 सितंबर तक जानपुल स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, चांदमारी स्थित डोसा प्लाजा और अरेराज स्थित हाउस ऑफ फैशन प्रतिष्ठान में जमा करना होगा।
पहले स्थान पर ₹1 लाख का इनाम
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।
- प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000
- द्वितीय पुरस्कार: ₹51,000
- तृतीय पुरस्कार: ₹25,000
- चतुर्थ पुरस्कार: ₹15,000
- पंचम पुरस्कार: ₹10,000
- छठे से दसवें स्थान: गिफ्ट हैम्पर
50 निबंधों से बनेगी किताब
आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता में चुने गए पहले 50 निबंधों को संकलित कर चिराग पासवान पर एक पुस्तक प्रकाशित कराई जाएगी। विधायक बबलू गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पूर्वी चंपारण के Gen-Z युवाओं के साथ संवाद स्थापित करना और उन्हें लेखन से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवा लेखन से दूर होते जा रहे हैं, जबकि लेखन व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपनी पिछली निबंध प्रतियोगिता का उदाहरण देते हुए कहा कि उसमें प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को बाद में बिहार सरकार की एक अन्य निबंध प्रतियोगिता में भी सम्मान मिला था।
(मोतिहारी से प्रतिक सिंह की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आरक्षण पर फिर गरमाई सियासत! पूर्णिया में सड़क पर उतरे लोग, UGC बिल वापस लेने और आरक्षण की समीक्षा की मांग

मांझी का चिराग पर हमला! बोले- ‘सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वालों’ को आरक्षण से क्यों होगी परेशानी?







