नालंदा के 30 किसानों की खुलेगी ‘किस्मत’! सरकार भेजेगी कोलकाता, 7 दिन का खर्च भी उठाएगा विभाग
नालंदा के 30 चयनित किसानों को आधुनिक मछली पालन का प्रशिक्षण लेने के लिए कोलकाता भेजा जाएगा। सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का यात्रा, भोजन और ठहरने का पूरा खर्च मत्स्य विभाग उठाएगा।


नालंदा: किसानों की आय बढ़ाने और जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग ने बड़ी पहल की है। जिले के 30 चयनित किसानों को कोलकाता भेजकर आधुनिक मछली पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस पूरे सात दिवसीय प्रशिक्षण दौरे का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभु प्रसाद ने बताया कि किसानों का दल10 सितंबर को कोलकाता के लिए रवाना होगा। सॉल्ट लेक स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 16 सितंबर तक सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
मछली पालन की आधुनिक तकनीक सीखेंगे किसान
प्रशिक्षण के दौरान मत्स्य विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक मछली पालन की तकनीक बताएंगे। इसमें कम लागत में अधिक उत्पादन, बेहतर जल प्रबंधन और उन्नत मत्स्य बीज के चयन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। किसानों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी जाएगी, बल्कि दूसरे राज्यों में अपनाई जा रही सफल मत्स्य पालन पद्धतियों का व्यावहारिक अनुभव भी कराया जाएगा।
आना-जाना, रहना और खाना सब फ्री
प्रशिक्षण के दौरान किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। विभागीय अधिकारी भी किसानों के साथ मौजूद रहेंगे। किसानों के आने-जाने का खर्च, ठहरने और भोजन की व्यवस्था मत्स्य विभाग की ओर से नि:शुल्क की जाएगी।
मत्स्य विभाग का लक्ष्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर जिले में मछली उत्पादन बढ़ाना और उनकी आमदनी में वृद्धि करना है। विभाग को उम्मीद है कि प्रशिक्षण के बाद किसान नई तकनीकों को अपने स्तर पर अपनाकर मत्स्य पालन को ज्यादा लाभकारी बना सकेंगे। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने इच्छुक और प्रगतिशील मत्स्य पालकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक किसान जिला मत्स्य कार्यालय पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।
(नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मांझी का चिराग पर हमला! बोले- ‘सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वालों’ को आरक्षण से क्यों होगी परेशानी?

चिराग पासवान पर लिखिए निबंध, जीतिए ₹1 लाख! पूर्वी चंपारण के युवाओं के लिए बड़ा मौका







