लखीसराय में मंत्री विजय सिन्हा का ‘जनकल्याण संवाद’, फोन पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लखीसराय में ‘जनकल्याण संवाद’ के दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को फोन पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने प्राकृतिक खेती, युवा रोजगार और संभावित बाढ़ की तैयारियों पर भी बात की।


लखीसराय: लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में रविवार को आयोजित ‘जनकल्याण संवाद’ कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
किसान, युवा और रोजगार पर सरकार का फोकस
पत्रकारों से बातचीत में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार किसान समृद्धि, महिला उद्यमिता, युवा रोजगार और श्रमिक कल्याण को लेकर व्यापक स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा का सम्मान करते हुए रोजगार के नए अवसर पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया जा रहा है।
‘खेत बचाओ’ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती पर जोर
रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए मंत्री ने कहा कि इसका असर खाद्य गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए सरकार ‘खेत बचाओ’ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एनडीए कार्यकर्ताओं से अपनी कम-से-कम एक-तिहाई कृषि भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।
जनसंवाद पोर्टल का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला परिषद सदस्यों के धरने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले में प्रशासनिक स्तर पर नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नेपाल की आपदा और बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर भी मंत्री ने सरकार की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह सजग हैं। प्रशासन को लगातार निगरानी रखने और राहत-बचाव की सभी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह, महामंत्री सनोज साहू, विकास आनंद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, एनडीए कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आरक्षण पर फिर गरमाई सियासत! पूर्णिया में सड़क पर उतरे लोग, UGC बिल वापस लेने और आरक्षण की समीक्षा की मांग

मांझी का चिराग पर हमला! बोले- ‘सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वालों’ को आरक्षण से क्यों होगी परेशानी?







