मोतिहारी में धूमधाम से मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, डीएम-एसपी ने किया रक्तदान
अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर आज मोतिहारी रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी में विश्व रेड क्रॉस दिवस एवं स्थापना दिवस के अवसर पर मोतिहारी रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. दोनों अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
स्थापना दिवस के मौके पर डीएम और एसपी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को मानव सेवा और रक्तदान के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम में मानवता, सेवा और आपदा के समय सहायता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई.
इस अवसर पर मोतिहारी रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा की शुरुआत भी की गई. डीएम और एसपी ने फीता काटकर एंबुलेंस का उद्घाटन किया. बताया गया कि यह एंबुलेंस सेवा जिले के लोगों को सस्ती एवं सुलभ दर पर उपलब्ध कराई जाएगी.
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती है. प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना अथवा स्वास्थ्य संकट के समय संस्था की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है.
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के कई पदाधिकारियों तथा पुलिस लाइन के दर्जनों जवानों ने भी रक्तदान किया. वहीं स्वास्थ्य जागरूकता और मानव सेवा से जुड़े कई संदेश दिए गए. उपस्थित लोगों ने रेड क्रॉस के सिद्धांतों पर चलने और जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद

औरंगाबाद एनएच-139 पर स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर दो युवक की मौत







