टिकट नहीं मिलने के कारण कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा ; प्रशांत किशोर का जला डाला पुतला
समास्तीपुर जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज के कार्यकर्ताओं का गुस्सा अपने ही नेता पर कुछ इस कदर फूटा कि उनकी तस्वीर के पुलते जला डाले, पोस्टर्स भी फाड़ डाले.

Bihar Election 2025 : समास्तीपुर के खानपुर में जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता प्रशांत किशोर के प्रति तीखी व उग्र प्रतिक्रिया जाहिर की है. प्रशांत किशोर का पुतला दहन कर पोस्टर्स भी फाड़ डाले.
वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के नाराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें टिकट मिलना चाहिए था. जबकि उनके लाखों रुपये भी जनसभाएं वगैरह में खर्च हो गए, तब पर भी उन्हें टिकट क्यों नहीं दिया गया?
उनके नाम का टिकट बेच डालने का आरोप लगाते हुए अपने ही नेता और पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को गालियां भी दी, साथ ही आरोप भी लगाया कि उन्होंने टिकटों की बिक्री भी कर दी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नवादा में झारखंड से आई बारात का स्वागत मिठाइयों से नहीं, लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से

कटिहार में बुजुर्ग महिला की मौत का खुलासा, 75 वर्षीय पति ही निकला पत्नी का हत्यारा






