खूंटी में नाले से मिला महिला का शव, पहचान छिपाने के लिए हत्या की आशंका
खूंटी में एकलव्य विद्यालय के पास बरसाती नाले से अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस को हत्या के बाद पहचान छिपाने की आशंका है। शव की पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी है।

Khunti: खूंटी सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेवा स्थित एकलव्य विद्यालय से करीब 200 मीटर दूर बरसाती नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव की हालत देखकर पुलिस और स्थानीय लोगों को आशंका है कि महिला की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की गई होगी।
महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नाले में शव मिलने से मचा हड़कंप
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9 बजे पुलिस को नाले में महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही खूंटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जरूरी कार्रवाई शुरू की।
प्रारंभिक जांच में शव करीब दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। रविवार को शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
शव के पास मिला खाली बोरा
घटनास्थल पर पुलिस को एक खाली बोरा भी मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले के पास एक खंडहरनुमा जगह है। आशंका है कि महिला के शव को वहां छिपाने की कोशिश की गई होगी। हालांकि, बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण शव नाले तक पहुंच गया।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि महिला की मौत कैसे हुई और शव को वहां किसने पहुंचाया। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
चरवाहों ने सबसे पहले देखा शव
बताया गया कि इलाके में मवेशी चरा रहे कुछ चरवाहों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी एकलव्य विद्यालय के एक कर्मचारी को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने महिला का शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और महिला की पहचान कराने के साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और महिला की पहचान का इंतजार है। इसके बाद ही मौत की असली वजह और पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बंदूकें खामोश हुईं पर स्कूलों की छतें जर्जर, नक्सलमुक्त होकर भी विकास को तरस रहा पश्चिमी सिंहभूम का बोयपाईसन गांव!

बच्चों के हाथ में हो किताब, नशे से रहें दूर!, बिरहोर परिवारों के बीच पहुंची हजारीबाग पुलिस की पाठशाला, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर







