सोनाहातू में कुएं में गिरा जंगली हाथी, आई कई अड़चनें.. फिर ऐसे हुआ रेस्क्यू
सोनाहातू में एक जंगली हाथी के कुएं में गिरने से बवाल मच गया। पहले तो उसे कुएं से निकलने के लिए वन विभाग को बुलाया गया। फिर कुआं जिसकी जमीन पर था, उस व्यक्ति ने मुआवजे की मांग शुरू कर दी।

Jharkhand (Ranchi): सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत सारयाद गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली हाथी अचानक गांव के एक कुएं में गिर गया।

घटना बुंडू वन प्रक्षेत्र की है। जैसे ही हाथी के कुएं में गिरने की खबर फैली, आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों के अनुसार, राहत की बात यह रही कि हाथी को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और वह कुएं के अंदर सुरक्षित था।
हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले मामला उस समय उलझ गया, जब कुएं के मालिक ने मुआवजे की मांग कर दी। इसको लेकर करीब दो घंटे तक वन विभाग और मालिक के बीच नोकझोंक होती रही।
अंततः वन विभाग ने एक लाख रुपये मुआवजे के तौर पर भुगतान किया, जिसके बाद रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीन और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू के बाद हाथी को वापस जंगल की ओर भेज दिया गया। हाथी के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों और प्रशासन दोनों ने राहत की सांस ली।
रिपोर्टर: जितेन सार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






