फोर्थ ग्रेड बहाली को लेकर पलामू में अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
(फोर्थ ग्रेड) कर्मचारियों की बहाली लिखित परीक्षा के आधार पर कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

Medininagar: पलामू जिले में चतुर्थ वर्गीय (फोर्थ ग्रेड) कर्मचारियों की बहाली लिखित परीक्षा के आधार पर कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों की नियुक्ति मैट्रिक के अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि लिखित परीक्षा के माध्यम से की जानी चाहिए। साथ ही परीक्षा का सिलेबस और तिथि जल्द जारी करने की भी मांग की गई है।
उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर वे पिछले 16 महीनों से लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, कार्मिक सचिव और वित्त मंत्री समेत कई अधिकारियों को ज्ञापन और आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि अब रांची या दिल्ली जाने के बजाय पलामू को ही आंदोलन का केंद्र बनाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक लिखित परीक्षा के आधार पर बहाली का निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।
भूख हड़ताल में अनूप पासवान, सोनू सागर सहित कई अभ्यर्थी और समर्थक शामिल रहे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

300 बेड के अस्पताल निर्माण में लापरवाही या कुछ और? विनोद की मौत का सस्पेंस गहराया, उठ रहे कई सवाल?

गिरिडीह में कुदरत का क़हर, दो अलग-अलग गांवों में वज्रपात से 9 की मौत, 2 गंभीर ; एक ही परिवार के 3 बच्चों ने गंवाई जान







