कौन हैं माखनलाल सरकार, PM मोदी ने छू लिए जिनके पैर !
पश्चिम बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ली. शपथ ग्रहण के कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग नेता के पैर छुए, जिनको बीजेपी का नेता बताया जा रहा है.

West Bengal: 9 मई 2026 की तारीख, वह ऐतिहासिक दिन जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी के किसी नेता ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री का पदभार सौंपा गया है. ब्रिगेड मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान की एक घटना तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल मंच में उपस्थित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक शख्स के पैर छू लिए. माखनलाल सरकार नाम के ये शख्स है 98 वर्ष की आयुवर्ग में होते हुए भी खुद को एक बीजेपी कार्यकर्ता मानते हैं.
1952 में माखनलाल सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रचलित कश्मीर यात्रा के दौरान उनके साथ थे. श्यामा प्रसाद मुखर्जी 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान' के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे. उन्हें बिना परमिट के कश्मीर में प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके साथ जेल जाने वालों में माखनलाल सरकार भी शामिल थे.
सिलीगुड़ी में काम करने के दौरान तत्कालीन पश्चिम दिनाजपुर, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिले में संगठन के संयोजक के तौर पर काम करते हुए उन्होंने महज एक साल के बीतर दस हजार नए सदस्य बनाए थे. माखन लाल सरकार उस समय से बंगाल में संगठन का काम कर रहे हैं जब राज्य में संघ या भाजपा का अस्तित्व लगभग नहीं के बराबर था.
सिलीगुड़ी के एक बीजेपी नेता तरुण मंडल कहते हैं, "माखन लाल अस्सी के दशक से ही बंगाल में संगठन के सफ़र के गवाह रहे हैं और इसमें उनकी अहम भूमिका रही है. प्रचार की चकाचौंध से हमेशा दूर रहते हुए वो इलाके में संगठन की जड़ें सींचने और मजबूत करने में जुड़े रहे हैं."
बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद वो सुर्खियों में आए थे. तब पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया था कि सिलीगुड़ी में उन्होंने गो-हत्या बंद कराई थी. बंगाल में भाजपा की इस जीत से आप कितना खुश हैं? इस सवाल पर सरकार ने कहा था, "मैं बेहद खुश हूं. मेरे जीवन भर की मेहनत कामयाब हुई है."
उनका कहना था कि सिलीगुड़ी सीट पर उन्होंने ही शंकर घोष की उम्मीदवारी का फैसला किया था. वो कहते हैं, "अगर मैं ऐसा नहीं करता तो सिलीगुड़ी में भाजपा की जीत संभव नहीं थी."
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह: पानी-बिजली के मुद्दे पर BJP ने हेमंत सरकार और नगर विकास मंत्री के खिलाफ किया आक्रोश प्रदर्शन

झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को Supreme Court से मिली जमानत







