शादी का वादा निभाया नहीं, तो प्रेमिका पहुंच गई शादी तुड़वाने, वरमाला के मंच पर दूल्हा बेहोश
घटना मध्यप्रदेश की है जहां एक लड़की अपने प्रेमी को उसके द्वारा किया गया वादा याद दिलाने शादी समारोह में पहुंच जाती हैं. जिसके बाद दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच जाता है और दूल्हे की पिटाई कर दी जाती है.

Dindori, Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से लव अफेयर के प्रसंग में मारपीट की एक घटना सुर्खियां बटोर रही है. मामला शादी कार्यक्रम से जुड़ा है. दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन के इंतजार में वरमाला की रस्म अदायगी करने में व्यस्त था. तभी दूल्हे की प्रेमिका वहां आ पहुंची. फिर क्या था जब लड़की (दुल्हन) वालों को पता लगा कि अभी-अभी लड़के से मिलने आई लड़की उसकी प्रेमिका है, तो अफरा-तफरी मच गई. लड़की पक्ष ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी और शादी रुक गई. लड़के की पिटाई होने के बाद उसकी प्रेमिका भाग खड़ी नहीं हुई, बल्कि उसे सहारा दिया और साथ खड़ी रही.
जानकारी के अनुसार दूल्हे का नाम मनोज कुमार और प्रेमिका का नाम अवंती बताया जा रहा है. पूछताछ में लड़के ने बताया कि लड़की से उनका प्रेम संबंध जबलपुर में पढ़ाई के दौरान परवान चढ़ा. प्रेम कहानी जब आगे बढ़ी तो एक समय ऐसा भी आया जब लड़के ने प्रेमिका को कह दिया कि चूंकि उनकी जाति अलग-अलग है इसलिए उनकी आपस में शादी संभव नहीं है. इसके बाद जब लड़के की शादी कहीं और तय कर दी गई तो लड़की ने लड़के के घरवालों से भी बात की. मनोज बताते हैं कि लड़की से उनके घरवालों की बात होने के बाद ही उन्होंने शादी कहीं और करने का फैसला किया.
वहीं लड़की का कहना है कि शादी की बात पता लगने के बाद लड़के को उसने आखिरी बार मिलने बुलाया था, उसके न आने पर उसे खुद शादी तुड़वाने के लिए आना पड़ा. लड़की के अनुसार दुल्हन पक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि लड़का किसी और से प्रेम करता है, इसके बावजूद अगर वह अपनी बेटी की शादी करना चाहते हैं तो उनकी इच्छा.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. इसके बाद पुलिस दूल्हे और प्रेमिका को थाने ले गई, जहां मामले की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि बारात अमरपुर विकासखंड के भैंसवाही गांव से आई थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Report By - Kamalkant Pandey
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शादी के दो दिन बाद बाजार से गहने लेकर रफूचक्कर हो गई लुटेरी दुल्हन, डेढ़ लाख लेकर बिचौलिये ने कराई थी शादी

मटन बिरयानी के वीडियो से बवाल: दामोदर यादव ने MP वीडी शर्मा और धीरेंद्र शास्त्री के नाम खाया निवाला







