आश्रम पहुंची रांची पुलिस, तो खिल उठे बच्चों के चेहरे, SSP समेत अफसरों ने मनाया रक्षाबंधन
रक्षाबंधन पर रांची SSP राकेश रंजन समेत पुलिस अधिकारियों ने प्रेमाश्रय और बालाश्रय पहुंचकर बच्चों के साथ त्योहार मनाया। बच्चियों ने राखी बांधी और अधिकारियों ने सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिया।

Ranchi: रांची में रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस का एक अलग और संवेदनशील अंदाज देखने को मिला। रांची के SSP राकेश रंजन पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ प्रेमाश्रय और बालाश्रय पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
इस दौरान आश्रम की बच्चियों ने SSP राकेश रंजन समेत मौजूद पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। बच्चियों ने अधिकारियों की लंबी उम्र और सफलता की कामना की। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को सुरक्षा और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
रक्षाबंधन के मौके पर बच्चों के लिए उपहार, फल, मिठाइयां और स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई। पुलिस अधिकारियों के साथ त्योहार मनाकर बच्चों के चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आई।
कार्यक्रम में ट्रैफिक SP राकेश सिंह, सिटी SP पारस राणा, ग्रामीण SP गौरव गोस्वामी और ASP कोतवाली निखिल राय समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान SSP राकेश रंजन ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे के प्रति सुरक्षा, भरोसे और स्नेह की भावना को भी मजबूत करता है।
SSP ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मकसद बच्चों को यह एहसास कराना है कि वे समाज से अलग नहीं हैं। पुलिस और प्रशासन उनके साथ है और उनकी सुरक्षा व बेहतर भविष्य के लिए हमेशा खड़ा रहेगा।
रांची पुलिस के अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन मनाने के बाद प्रेमाश्रय और बालाश्रय के बच्चों में काफी उत्साह दिखा। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रक्षाबंधन पर मंत्री इरफान अंसारी की कलाई पर बंधी राखी, दीपिका बेसरा को बताया छोटी बहन

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन आर-पार के मूड में!, गिरफ्तारी को लेकर बड़ी चेतावनी







