JSSC-CGL धांधली मामले में 4 सफल कैंडिडेट अरेस्ट, CID की रेड से मचा हड़कंप
JSSC-CGL 2023 परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में CID ने चार सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी अब परीक्षा सिंडिकेट, पैसों के लेनदेन और मास्टरमाइंड की जांच कर रही है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित 'स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023' (CGL) में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीआईडी (CID) ने बेहद कड़ा एक्शन लिया है। भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े और अनियमितता की जांच कर रही CID की टीम ने परीक्षा में सफल घोषित हुए 4 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे परीक्षा सिंडिकेट और इससे जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की लिस्ट
दीपक कुमार: बिजनेस सनशाइन अपार्टमेंट, श्यामली होटल के पास, नवादीह (धनबाद)।
उमेश कुमार राय: मूल निवासी ग्राम ड्यूडल, काकिला, थाना जगदीशपुर (भोजपुर, बिहार); वर्तमान पता- न्यू बीसीसीएल कॉलोनी, कतरास/दुंदा (बोकारो)।
विजय कुमार तिवारी: ग्राम घड़कीडीह, पोस्ट रोजाम, थाना राजगंज (धनबाद)।
आनंद कुमार सिंह: मूल निवासी ग्राम व पोस्ट खतरा, थाना कोपा (सारण, बिहार); वर्तमान पता- सुदामडीह, रिवरसाइड मार्केट (धनबाद)।
सिंडिकेट की जड़ें तलाशने में जुटी CID
CID द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, इन चारों अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी JSSC-CGL 2023 परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं की गहन जांच के आधार पर की गई है। जांच एजेंसी अब इन चारों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि इन्होंने परीक्षा पास करने के लिए किस रैकेट या दलाल की मदद ली थी, पैसों का क्या लेन-देन हुआ था और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-से बड़े मास्टरमाइंड शामिल हैं। एजेंसी परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले पूरे सिंडिकेट को बेनकाब करने के लिए आगे की कड़ियां जोड़ रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन आर-पार के मूड में!, गिरफ्तारी को लेकर बड़ी चेतावनी

'सिर्फ गड़बड़ी बोलकर पूरी भर्ती रद्द नहीं कर सकते', SFSL बहाली मामले में हाईकोर्ट में भिड़े वकील, सरकार से मांगा जवाब







